• New Post

    ऊसर भूमि से पौधों को होने वाली हानियां


    Damage to plants from waste land


    ऊसर भूमि से पौधों को होने वाली हानियां 

    पौधों को ऊसर भूमि से दो महत्वपूर्ण हानियां होती हैं। 

    (1) आप यह तो जानते ही हैं कि पौधे अपना भोजन पोषक तत्वों के रूप में, जड़ों द्वारा जल की सहायता से ग्रहण करते हैं। जड़ों द्वारा पोषक तत्वों का यह अवशोषण केवल एक ही परिस्थिति में संभव हो पाता है, जब जड़ों की कोशिकाओं के कोशिका द्रव्य की सान्द्रता भूमि की सान्द्रता से कम हो। अत: जब भूमि क्षारीय होगी तब उसकी सान्द्रता कोशिका द्रव्य से अधिक हो जाएगी और जल का अवशोषण करने में असमर्थ रहेगी। इस प्रकार बिना जल अवशोषण के पौधों में कार्यरत सभी जैविक क्रियाएं समाप्तप्रायः हो जायेंगी और पौधा मर जाएगा।

    (2) काली ऊसर भूमि पौधों के लिए सफेद ऊसर ममि से भी कहीं अधिक हानिकर सिद्ध होती है, क्योंकि इसमें पौधों के अंगों को घुला देने की शक्ति होती है। कभी-कभी तो इस प्रकार की मिट्टी में पनप रहे पौधों के कई भाग जल भी जाते हैं।

    No comments