• New Post

    अपने किचन गार्डन में क्यारियां बनाते समय फसल-चक्र का किस प्रकार ध्यान रखा जाना चाहिए

    How to take care of crop rotation while making beds in your kitchen garden

     

    अपने किचन गार्डन में क्यारियां बनाते समय फसल-चक्र का किस प्रकार ध्यान रखा जाना चाहिए 


    क्यारियों का निर्माण और फसल-चक्र

    सब्जियों के लिए क्यारियां बनाने से पहले नक्शा बना लेना उचित रहता है, पर नक्शा बनाते समय यह अवश्य ध्यान में रखें कि क्यारियों की लम्बाई उत्तर-दक्षिण दिशा में ही हो तथा तरकारियों को सदैव लम्बाई में पंक्तिबद्ध रूप में ही बोया जाए, जिससे उन्हें अधिकतम धूप मिल सके तथा अधिकाधिक साग-सब्ज़ी प्राप्त करने के लिए फसल-चक्र को ध्यान में रख कर ही क्यारियों का निर्माण किया जाए।

    स्थान का चुनाव

    सब्जियां उगाने के लिए बनाई जाने वाली क्यारियां आयताकार ही होनी चाहिएं। साथ ही यह भी आवश्यक है कि वे खुले आकाश और धूप में हों। क्यारियों की कतार उत्तर से दक्षिण की ओर हो तो अधिक अच्छा रहता है, क्योंकि धूप इसी दिशा में आती-जाती है। ऐसा करने पर क्यारी में उग रहे पौधे अच्छे पनपते हैं और अधिक मात्रा में सब्जी का उत्पादन करते हैं।

    क्यारी को कभी भी छायादार पेड़ के नीचे नहीं बनाना चाहिए और यदि इसका कोई विकल्प न हो तो क्यारी को इतना गहरा खोदिए कि पेड़ की जड़ें सब्जियों की वृद्धि को अवरुद्ध न कर सकें।

    किचन गार्डन के चारों ओर सुरक्षा के लिए झाड़ियां या कांटेदार पौधे अवश्य लगे रहने चाहिएं, लेकिन ये पौधे क्यारी से 50 या 60 सेंटीमीटर की दूरी पर ही रहें।

    No comments